लखनऊ डेस्क: राज्य सरकार ने 22 दिसंबर को होने वाली उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2019 को स्थगित करने का फैसला किया है। परीक्षा की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। यह परीक्षा सभी मंडल मुख्यालयों पर आयोजित की जानी थी। प्रदेश में इंटरनेट सेवाएं बंद होने के कारण यूपीटीईटी के अभ्यर्थी परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं।
अभ्यर्थियों की इस कठिनाई को देखते हुए शासन ने शुक्रवार शाम परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है। अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार ने बताया कि इंटरनेट सेवाएं बहाल होते ही परीक्षा की नई तिथि घोषित की जाएगी। जूनियर हाई स्कूल के टीचर्स की नियुक्ति के लिए रविवार को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। इस परीक्षा को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर स्थगित किया गया है।
उत्तर प्रदेश राजस्व एवं बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि अपरिहार्य कारणों से 22 दिसंबर को होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) स्थगित की जाती है। परीक्षा की नई तिथि की सचूना जल्द से जल्द दी जाएगी। प्रशासन की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है की परीक्षा में 16 लाख 58 हजार परीक्षार्थी शामिल होने वाले थे। परीक्षा की नई तिथि की सचूना जल्द से जल्द दी जाएगी।
परीक्षा संपन्न कराने के लिए 1986 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रवेश पत्र 12 दिसंबर से ही डाउनलोड किए जा रहे थे लेकिन प्रदेश में कानून व्यवस्था को देखते हुए कई जगहों पर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं जिससे प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में समस्या आ रही है। खबर के मुताबिक ये परीक्षा 19 जनवरी को हो सकती है । हालाँकि अभी कोई आदेश नहीं आया है । बता दें की नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं ।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…