Categories: Uncategorized

IPL- जानें कौन हैं बलिया के विराट सिंह, जिनको हैदराबाद ने इतनी बड़ी कीमत में खरीदा

नई दिल्ली डेस्क: आईपीएल के अगले सीजन के शुरू होने से पहले ही बलिया के लोगों को बड़ी खुशखबरी मिल गयी है. दरअसल इस बार के आईपीएल के सीज़न में बलिया के विराट सिंह भी नज़र आने वाले हैं. विराट सिंह यहाँ के जीराबस्ती गाँव के मूल निवासी हैं जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीद लिया है.

आपको बता दें कि यूँ तो विराट सिंह की बेस प्राइस बीस लाख थी लेकिन उन्हें हैदराबाद ने एक करोड़ नब्बे लाख रूपये में खरीदकर अपने साथ जोड़ दिया और अब इसके साथ ही विराट सिंह आईपीएल में अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं. नाम तो इनका है विराट सिंह लेकिन यह विराट महेंद्र सिंह धोनी को अपना हीरो मानता है. इनके पिता का नाम है विनोद सिंह जोकि एक कारोबारी हैं और माँ रेनू सिंह गृहिणी.

विराट के दादा बलराम सिंह चालीस साल पहले पूर्व झारखंड चले गए थे और वहां जाकर उन्होंने कारोबार की शुरुआत की थी. विराट सिंह उस वक़्त ख़ासा चर्चा में आये थे जब उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शान दार प्रद’र्शन किया था. विराट लेफ्ट हैण्ड से बैटिंग करते हैं और इस टूर्नामेंट में 10 पारियां खेल लकर तीन अर्धशतक बनाये थे. उनका स्ट्राइक रेट था 142.32. विराट तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं.

विराट ने 2013-14 में क्रिकेट की शुरुआत की थी जब उनकी उम्र थी 16 साल. अभी विराट झारखंड अंडर-19 के नियमित खिलाड़ी है. विराट के भाई भी क्रिकेटर हैं. हालाँकि एक वक़्त ऐसा भी आया जब रिज़ल्ट खराब आने के बाद विराट के पिता ने उनका बैट ले लिया था लेकिन बाद में विराट के कोच ने पिता का बहुत समझाया और विराट के टैलेंट से रुबरु कराया तब जाकर उन्होंने आगे

क्रिकेट खेलने की इज़ाज़त दी और आज उनका बेटा विराट इस मुकाम तक पहुँच गया है. खैर अब उनकी इस कामयाबी पर पूरे गाँव के लोगों में ख़ुशी है.परिवार के लोग मिठाई बांटकर अपने ख़ुशी का इज़हार कर रहे हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago