बलिया में स्कूलों की छुट्टी को लेकर आज फिर आया नया स’र्कुलर

बलिया डेस्क: कई दिनों से लगातार बढ़ रही ठण्ड से बलिया समेत पूरे पूर्वांचल पर प्रभावित है।जनजीवन ठहर गया है । क्षेत्र में हो रही तेज बारिश से स्थिति हर क्षण विकट होती जा रही है।ऐसे में ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बढ़ती ठंड के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते प्रदेश के सभी जिलों में प्रशासन ने स्कूलों का समय बदलने का फैसला लिया है। जिसको लेकर आज नया सर्कुलर आया है।

कई जिलों में शीतावकाश की घोषणा कर दी गई है।  बलिया में जिलाधिकारी ने जनपद के सभी बोर्ड के नर्सरी से डिग्री तक के सभी विद्यालय,  कॉलेज दिनांक 23 दिसंबर ,24 दिसंबर को ठंड की वजह से बंद रहेंगे। 25 दिसंबर को क्रिसमस का अवकाश है । विद्यालय,  कॉलेज 26 दिसंबर 2019 को खुलेंगे। जिलाधिकारी बलिया ने इस आदेश का जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है ।

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले 24 घंटों में यूपी में ठंडी हवाएं तेज हो जाएंगी। हवाओं की वजह से यूपी के कई भागों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री तक गिर सकता है। उत्तर भारत में मैदानी इलाकों पर भी शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है।

न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट हो रही है। समूचे उत्तर भारत में शीतलहर ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की मानें तो कड़ाके की सर्दी से हाल फिलहाल में निजात नहीं मिलने वाली है। इसको देखते हुए यूपी के सभी जिलों में स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के समय बदल दिए गए हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र

बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

2 weeks ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

2 weeks ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

4 weeks ago