बलिया वालों के लिए खुशखबरी, इन रेलवे स्टेशनों का होने जा रहा विस्तार, ट्रेनों का होगा ठहराव

जल्द ही बलिया के सभी रेलवे स्टेशनों की तस्वीर बदलने वाली है. स्टेशनों की हालात सुधारने और उसे सुन्दर बनाने के लिए रेलवे की तरफ से धन उपलब्ध करा दिए गए हैं. वहीँ अब नए प्लेटफार्म बनाने पर भी विचार किय जा रहा है. इसके अलावा स्टेशनों का आधुनिकरण भी किया जायेगा. जिसके बाद गोंदिया एक्सप्रेस सुरेमनपुर में भी होने लगेगा. इसकी जानकारी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के दौरान दी है.

इस दौरान उन्होंने बताया है कि स्टेशनों की हालात सुधारने के लिए 15 करोड़ रुपए उपलब्ध करा दिए गए हैं. उन्होंने आगे बताया कि सुरेमनपुर, बकुल्हा, फेफना और चितबड़ागांव रेलवे स्टेशनों के लिए तीन करोड़ रूपये अवमुक्त किये गए हैं. इस रकम से एक अतिरिक्त प्लेटफार्म का भी निर्माण किया जायेगा और गेस्ट हाऊस भी बनाया जायेगा.

इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि फेफना में बन रहे रेलवे मालगोदाम का काम पूरा होने के बाद बलिया रेलवे स्टेशन से मालगोदाम वहां शिफ्ट कर दिया जायेगा और व्यवसाय के लिए फेफना में बने मालगोदाम का ही इस्तमाल होगा. उन्होंने कहा कि इससे बलिया में जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी. इसके अलावा उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि 26 दिसंबर को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन क्षेत्र के सुकरौली निवासी विनोद कुमार यादव बलिया आने वाले हैं.

इस बीच कुछ ट्रेनों के यहाँ ठहराव की धोषणा होगी और साथ ही विस्तार के काम को भी बताया जायेगा. उन्होंने कहा है कि उम्मीद है कि इस दिन एक नई ट्रेन के परिचालन की भी घोषणा हो सकती है. लोगों की मांग है कि सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन गरीब नवाज़ एक्सप्रेस के साथ साथ गोंदिया, अप हरिहरनाथ और ज्ञानगंगा एक्सप्रेस का भी ठहराव हो. जिस पर सांसद ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इस दिशा में वह लगातार कोशिश कर रहे हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago