बलिया में स्कूलों की छुट्टी को लेकर आज फिर आया ये स’र्कुलर

उत्तर भारत समेत पूरे उत्तर प्रदेश में गलन भरी सर्दी से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। कई जिलों में बारिश से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं हैं। इसको देखते हुए बलिया के डीएम ने कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को 28 दिसंबर तक बंद करने का आदेश जारी किया है।बता दें की इससे पहले बलिया जिलाधिकारी ने जनपद के सभी बोर्ड के नर्सरी से डिग्री तक के सभी विद्यालय,  कॉलेज को 23 दिसंबर ,24 दिसंबर को ठंड की वजह से बंद किया गया था।

जिलाधिकारी बलिया ने इस आदेश का जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है । जौनपुर में कक्षा आठवीं तक के स्कूल 27 दिसंबर तक बंद हैं। आजमगढ़ में सभी स्कूल-कालेज 28 तक बंद हैं, भदोही में 12वीं तक के विद्यालय 31 दिसंबर, चंदौली में 12वीं तक के 27 दिसंबर तक स्कूल बंद किए गए हैं। आपको बता दें कि ठंड के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

 बुन्देलखंड, कानपुर व आसपास जिलों में सर्दी की चपेट में आकर 12 लोगों ने दम तोड़ दिया। उधर, कोहरे से यातायात भी पूरी तरह से चौपट हो गया है। यहां सर्दी से मरने वालों की संख्या 50 से ऊपर पहुंच चुकी है। इसके अलावा मंगलवार को बांदा, कानपुर देहात, उन्नाव और औरैया में भी सर्दी से एक-एक मौत हुई। औरैया में ठंड के चलते 13 दिन के बच्चे की जान चली गई।

दिल्ली की सर्दी ने तोड़ा 22 साल का रिकॉर्ड– राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को कड़ाके की ठंड से स्थिति बेहाल रही। दिल्ली की सर्दी हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही है। दिल्ली की सर्दी ने 22 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंगलवार सुबह 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज होने के साथ चारों ओर घना कोहरा छाया रहा। दिसंबर में दर्ज किया गया यह दूसरा सबसे कम तापमान है। इससे पहले 19 दिसंबर को तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

9 hours ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

6 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago