सपा नेता नारद राय के बि’ग’ड़े बोल, PM मोदी पर की आ’पत्ति’ज’नक टिप्प’णी

बलिया डेस्क:  नागरिकता कानून को लेकर पुरे देश में आन्दोलन हो रहा है। दिल्ली, लखनऊ समेत देश कई हिस्सों में इसको लेकर कई जगह बवा’ल भी देखने को मिला है। वहीँ बलिया समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व मंत्री नारद राय ने पीएम मोदी को लेकर वि’वा’दित बयान दिया है जिसपर हंगामा होगा तय है।

अंग्रेजी वेबसाइट ourbitcoinnews.com के मुताबिक समाजवादी पार्टी के नेता नारद राय ने कहा कि देश के संविधान का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुरुपयोग किया है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर नागरिकता बिल के विरोध में प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। नारद राय ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र के संविधान का ब’ला’त्कार किया गया है, उन्हें फां’सी की सजा देने की आवश्यकता है”। 

धरना-प्रदर्शन के दौरान ही गुरुवार को कलेक्ट्रेट में राय ने कहा कि बाबा साहब द्वारा संविधान बनाया गया था। उसमें नागरिकता लेने व देने दोनों का प्रावधान है। यह नया कानून हिंदुस्तान के वातावरण को खराब करने के लिए बनाया गया है।यही नहीं इसके माध्यम से मूल भूत समस्याओं जैसे महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से दिमाग भटकाने का प्रयास किया जा रहा है।

राय ने जोड़ा कि यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि इसे मोदी के सबसे बड़े अर्थशास्त्री सुब्रहमण्य स्वामी ने कहा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि देश अर्थव्यवस्था आईसीयू में है। नारद राय ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में काला कानून, लूट-खसोट, भ्रष्टाचार के विरोध के साथ ही बलिया में सबसे बड़ी समस्या ट्रामा सेंटर, डायलासिस व एनएच-31 की समस्या को लेकर प्रदर्शन कर रही है।

पता है कि धारा 144 लागू है, लेकिन जब जनता त्राहि-त्राहि कर रही है और सड़क पर उतर आई है तो समाजवादी पार्टी का दायित्व है कि जनता के साथ खड़ी रहे। हम धारा 144 की परवाह नहीं करते हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago