ऑक्सीजन को लेकर बलिया के जिला अस्पताल में हंगामा, डीएम ने दिए कठोरतम कार्रवाई के आदेश

बलिया। बलिया जिला अस्पताल के नए भवन स्थित हड्डी वार्ड में गुरुवार की सुबह मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया तथा वार्ड में तोडफ़ोड़ की। हंगामे में स्टाफ नर्स प्रतिमा वर्मा जख्मी हो गयी। हंगामा करने वाले अस्पताल से सीएमएस कक्ष पहुंचे और वहां भी हंगामा किया। हंगामा करने वालों और सीएमएस के बीच कहासुनी भी हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के बनकटा मोहल्ला की निवासी वृद्ध महिला हड्डी वार्ड में भर्ती थी। परिजन ऑक्सीजन की मांग कर कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने हंगामा किया और वहां पर तैनात स्टाफ नर्स प्रतिभा मिश्रा को घायल कर दिया। इसके बाद चिकित्सकों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर चिकित्सा कार्य करने से इंकार कर दिया। इसके बाद सीएमएस ने समझाया तब जाकर मामला शांत हुआ।

जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर बी. पी. सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में आज पूर्वान्ह कुछ रोगियों के परिजनों ने ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर हंगामा मचाया। उन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर चिकित्सा कर्मियों के साथ झड़प की और उनके कार्यालय में तोड़फोड़ की। बाद में गाली-गलौज करते हुए वे ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर भाग गये।

इस मामले पर जिलाधिकारी अदिति सिंह ने बताया ‘‘ जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। आम लोग अफवाह के कारण ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर अफरातफरी मचा रहे हैं। रोगी के परिजन गुंडागर्दी का सहारा लेकर बगैर चिकित्सक के परामर्श के ऑक्सीजन सिलेंडर लेना चाहते हैं। ’’ उन्होंने बताया कि घटना के दोषी लोगों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जायेगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

14 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago