बलिया : बलिया जिले के मूल निवासी बदायूं के सहसवान तहसील में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात किशोर गुप्ता का गुरुवार को बरेली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. कोरोना संक्रमण से पीड़ित रहे गुप्ता करीब 60 साल के थे.
जिलाधिकारी दीपा रंजन ने बताया कि किशोर गुप्ता सहसवान तहसील में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात थे. पंचायत चुनाव के दौरान वह कोविड से संक्रमित हो गए थे और उनका बरेली के राम मूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा था. देर रात उन्हें सांस लेने में काफी परेशानी हुई और आज सुबह पांच बजे उनका निधन हो गया.
उप जिलाधकारी किशोर गुप्ता के निधन पर तहसील स्टाफ और अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त किया है. गुप्ता आगामी 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले थे.
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…