बलिया : कोरोना काल में हुए इस चुनाव के दौरान अब तक न जानें प्रदेश में कितने बेसिक शिक्षकों की मौत हो चुकी है. वहीं राज्य शिक्षक संगठन का भी दावा है की अब तक 577 बेसिक शिक्षकों की मौत हुई है।
बलिया जिले की बात की जाय तो यहां भी कई जान इस वैश्विक बीमारी के कारण जा चुकी हैं। जिसके चलते यहां एक दर्जन से ज्यादा शिक्षकों की मौत हो चुकी है जो अभी भी जारी है। गुरुवार की रात की एक और शिक्षक अशोक कुमार यादव ने इस बीमारी से अपनी जान गवा दी।
जानकारी के मुताबिक शिक्षा क्षेत्र मनियर के प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ पर कार्यरत सहायक अध्यापक अशोक कुमार यादव की निर्वाचन ड्यूटी भी लगी थी। चुनाव कराकर घर लौटने के बाद ये कोरोना पॉजिटिव हो गये।
अचानक तबीयत बिगड़ी और रात में उनकी सांसें थम गई। एक-एक कर शिक्षकों की हो रही मौतों ने आम शिक्षकों की नींद उड़ा दी है। शिक्षक नि:शब्द हो चुके है। अशोक कुमार यादव बहेलिया बंसवरियां के रहने वाले थे।
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…
जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…
बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…
बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…
सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…