Categories: बलिया

यूपी एसटीएफ ने बलिया में छापेमार कार्रवाई करते युवक को किया गिरफ्तार, मुंबई के व्यापारी से जबरन टैक्स वसूली की थी

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स और पनवेल सिटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के व्यापारियों से गुंडा टैक्स मांगने वाले बृजेश चौहान को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बलिया के कुवंर सिंह तिराहा, रामपुर से पकड़ा गया है।

एसटीएफ ने बताया, पनवेल सिटी पुलिस को दो व्यापारियों से गुंडा टैक्स वसूलने के मामले में बृजेश चैहान का नाम सामने आया था। इसके बाद पनवेल सिटी पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ से सहयोग मांगा। एसटीएफ ने वाराणसी की टीम को इस मामले की जांच के लिए भेजा था, जिसके बाद पता चला कि बृजेश चैहान बलिया में छिपा हुआ है।

इस सूचना के आधार पर एसटीएफ और पनवेल सिटी पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पहले मुंबई में रह चुका है, जहां वह प्रशांत प्रभाकर दलवी और चन्द्रकान्त अर्जुन को जानता था। आरोपी ने व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल करके पिस्टल दिखाते हुए व्यापारियों को धमकी दी कि अगर वह उसे पैसे नहीं देंगे, तो वह उनके बच्चों की हत्या कर देगा। अब एसटीएफ की मदद से अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया, जिसके जरिए उसने व्यापारियों को धमकाया था।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago