Categories: बलिया

बेल्थरा रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार फौजी को मारी टक्कर, फौजी समेत किशोर घायल

बलिया के बेल्थरा रोड पर एक दुखद हादसे ने होली की खुशियों पर पानी फेर दिया। रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार फौजी निरंकुश यादव और उनके साथ सवार 15 वर्षीय अखिलेश यादव को टक्कर मार दी। निरंकुश यादव, जो दिल्ली में तैनात हैं, होली की छुट्टियों में 6 मार्च को अपने गांव सिसयंड कला आए थे।

दुर्घटना के समय वह अपने पड़ोसी के बेटे अखिलेश के साथ बाइक पर थे। जैसे ही वे मधुबन मार्ग पर मंत्री जी गली के पास मुड़े, सामने से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए दोनों घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखकर डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

निरंकुश यादव के ससुर, सत्य प्रकाश यादव के मुताबिक, दोनों को मऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और सोमवार तक उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। उभांव थाना प्रभारी, राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि दुर्घटनास्थल से कार बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया है, और मामले की जांच जारी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago