मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, बलिया पुलिस ने शख्स को हिरासत में लिया

बलिया डेस्क : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आज एक युवक को हिरासत में लिया है। युवक ने महानायक अमिताभ बच्चन पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए अमिताभ बच्चन को महानायक नही महानालायक कहा है।

जानकारी के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के रतसड़ ग्राम के गौरव सिंह राजपूत को आज पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है । बलिया पुलिस को आज लखनऊ पुलिस के जरिये जानकारी मिली है कि गौरव ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी है । इस मामले में कल लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है । लखनऊ पुलिस आयुक्त डी के ठाकुर से जानकारी मिलने के बाद बलिया पुलिस सक्रिय हो गई । गौरव द्वारा वोडाफोन का मोबाइल सिम लेने के लिए भरे गये फार्म के जरिए पुलिस को गौरव की शिनाख्त में सहूलियत हुई । पुलिस ने गौरव को आज रतसड़ ग्राम स्थित घर से हिरासत में लिया ।

पुलिस गौरव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । हिरासत में लिये जाने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी लखनऊ पुलिस को दी । इसके बाद लखनऊ पुलिस आयुक्त डी के ठाकुर ने भी फोन के जरिये गौरव से पूछताछ की । पुलिस को गौरव का फेसबुक एकाउंट भी मिला है , जिसमें गौरव ने महानायक अमिताभ बच्चन पर भी गत 12 सितंबर 2020 को आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए अमिताभ बच्चन को महानायक नही महानालायक कहा है ।

पोस्ट में बिग बी के साथ ही अश्लील टिप्पणी पोस्ट किया गया है । गौरव ने दुलेश्वरी देवी कॉलेज से इंटर की शिक्षा ग्रहण किया है । प्रारंभिक पूछताछ में वह आगे की शिक्षा को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहा । गौरव के परिजनों ने गौरव की मानसिक स्थिति ठीक नही होना बताया है । पुलिस सूत्रों के अनुसार लखनऊ पुलिस की टीम गौरव को अपनी अभिरक्षा में लेने के लिए बलिया पहुंच रही है ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया विधानसभा सर्वे 2027

2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल…

13 minutes ago

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago