Categories: featured

बलिया जेल से फ़रार अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया

बलिया डेस्क : बलिया जेल से पिछले दिनो फरार अपराधी बेचू राम को बलिया पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। 50 हजार रुपये के ईनामियां अपराधी बेचू राम के पैर में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने रात्रि में 50000 रुपये का इनामिया शातिर अपराधी बेचू राम को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दो दर्जन से अधिक अपराधों में संलिप्त बेचू राम जेल में रहते हुए भी एक व्यक्ति की हत्या कराने की बात कबूला है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रात्रि में पुलिस मुठभेड़ के दौरान बेचू का एक साथी भागने में सफल रहा है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। इसके साथ ही बेचू से सम्बंधित बदमाशों को भी पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago