बलिया- निजी जमीन पर लगाई गई आम्बेडकर की प्रतिमा, 13 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज

बलिया  जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के परसिया खुर्द ग्राम में शनिवार रात निजी जमीन पर कथित रूप से अवैध तरीके से स्थापित की गई डॉ भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को पुलिस ने हटवा दिया है और इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने रविवार को बताया कि गड़वार थाना क्षेत्र के परसिया खुर्द ग्राम के राम प्रीत राम ने रविवार को शिकायत दर्ज करायी है कि उनके खानदान की जमीन पर कब्जा करने के लक्ष्य से शनिवार की रात गांव के ही कुछ लोगों ने उसपर आंगेडकर की प्रतिमा लगा दी। इस संबंध में आज सुबह सवाल करने पर ना सिर्फ उन्हें अपशब्द कहा गया और जान से मारने की धमकी दी गई।

एएसपी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस उपाधीक्षक व थाना प्रभारी पुलिस बल सहित आज मौके पर पहुँचे तथा प्रतिमा को हटाया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में राम प्रीत राम की शिकायत पर 13 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago