बलिया में गन्दगी देख भड़की राज्य मंत्री स्वाति सिंह, उप निदेशक की लगाई क्लास

‌बलिया। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने मंडी समिति का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां दुर्व्यवस्था देख मंत्री ने आज़मगढ़ से आए उप निदेशक अमिताभ शुक्ला व मंडी सचिव को जमकर लताड़ा। वहां परिसर में जलजमाव से भारी दुर्गंध आ रही थी।

 

गन्दगी का अंबार इस कदर था कि वहां कोई एक पल नहीं रुक पा रहा था। पिछले साल मंडी में निरीक्षण के दौरान दिए निर्देशों का अनुपालन नहीं होने पर नाराज मंत्री ने दोनों अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई।

 

निरीक्षण के दौरान कृषि उत्पादन मंडी समिति के प्रपत्र 6 ठीक ढंग से मेंटेन नहीं था। इस पर मंडी सचिव समेत मेंटेन करने वाले कर्मचारी को फटकार लगाते हुए घालमेल पकड़ में आने पर जेल भेजने की चेतावनी दी। दरअसल, छह महीने पुराना रसीद बुक एक दम नया दिखने पर मंत्री ने गड़बड़ी की आशंका जताई और कड़ाई से पूछताछ की।

 

जलजमाव, साफ सफाई की खराब स्थिति व गन्दी दुर्गंध आने पर नाराजगी जताई। मंडी के अंदर वाहनों के प्रवेश शुल्क और गेटपास की भी जांच की।कई कमियां मिलने पर नाराज मंत्री ने मंडी के आज़मगढ़ मण्डल के उपनिदेशक अमिताभ शुक्ला को चेतावनी देते हुए कहा कि सिर्फ बैठकें नहीं करें, बल्कि मंडियों का निरीक्षण कर हालात का जायजा लेते रहे।

 

स्थिति बहुत खराब है उसको सुधारें। ऐसा नहीं कर सकते है तो फिर अनिवार्य सेवानिवृत्त लेकर घर बैठ जाएं। मंडी में निरीक्षण के दौरान परिसर में अवैध अतिक्रमण देख मंत्री स्वाति सिंह भड़क गई। इस बाबत सवाल किया तो आज़मगढ़ से आए उपनिदेशक व मंडी सचिव की बोलती बंद हो गई। दोनों अधिकारियों को कड़ी डांट पिलाते हुए मंत्री ने चेतावनी दी कि अगले 15 दिन के अंदर अगर अतिक्रमण नहीं हटा तो दोनों अधिकारी निलंबित होंगे।

 

पिछले वर्ष निरीक्षण के दौरान इस अतिक्रमण को हटाने के निर्देश के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर मंडी सचिव को ही कटघडे में खड़ा किया। पिछले वर्ष जो स्थिति थी, वही स्थिति आज भी जस की तस है। मंत्री के कड़े तेवर से ऐसा लग रहा था कि अगले 15 दिनों में अतिक्रमण नहीं हटा तो कई अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago