गेहूं का मूल्य बढ़ाने को लेकर बलिया सांसद के प्रस्ताव पर यूपी सरकार की मंज़ूरी

बलिया डेस्क : गेहूं का समर्थन मूल्य 2710 रुपया प्रति क्विंटल करने के बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के प्रस्ताव पर यूपी की योगी सरकार ने सहमति जता दी है. इस प्रस्ताव को मंज़ूरी के लिए यूपी सरकार ने केंद्र सरकार को भेज दिया है. ऐसे में अब अगर किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह की यह कोशिश रंग लाई तो किसानों को काफ़ी फ़ायदा हो सकता है.

केंद्र सरकार अगर यह प्रस्ताव मंज़ूर कर लेती है तो अगली रवि की फसल आने से पूर्व गेंहू का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 2710 रुपया हो जाएगा. आपको बता दें कि अभी अभी फ़िलहाल गेंहू का समर्थन मूल्य 2380 रुपया प्रति क्विंटल है.गेहूं के साथ साथ चने का 4680 रुपए करने, मसूर का 5125 रुपया प्रति क्विंटल और सरसों का 5205 करने का प्रस्ताव वीरेंद्र सिंह मस्त ने रखा था.

इस प्रस्ताव पर योगी सरकार की कैबिनेट ने सहमति जता दी है. केंद्र से मंज़ूरी मिलना बाक़ी है. रुपया प्रति क्विंटल निर्धारित करने का आग्रह किया था, जिसे मुख्यमंत्री ने अपनी कैबिनेट का मुहर लगाकर केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेज दिया है। वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि सब ठीक रहा तो अगली रवि की फसल कटने पर किसानों को नए बढ़े हुए मूल्य से भुगतान किया जाएगा.

उन्होंने आगे कहा कि इस प्रस्ताव को लेकर उन्होंने इसके कृषि मंत्री, वाणिज्य मंत्री, सिंचाई मंत्री और गृहमंत्री से आग्रह किया है और उन्होंने भी इस पर अपनी सहमति जताई है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

42 minutes ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago