बलिया प्रशासन ने गरीब महिला का ज़ब्त कर लिया था भूसा-तराज़ू, पत्रकार ने जुर्माना भरकर छुड़ाया, हुई तारीफ़

बलिया डेस्क : सोशल मीडिया पर भारत समाचार न्यूज़ चैनल की जमकर तारीफ़ हो रही है। चैनल की तारीफ़ इसलिए हो रही है क्योंकि उसने बलिया की एक गरीब महिला के दर्द को स्क्रीन पर जगह दी और उसकी हर तरह से मदद की। दरअसल, कुछ दिनों पहले ज़िला प्रशासन ने सड़क किनारे लगने वाली अवैध दुकानों के खिलाफ़ कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई के दौरान नगर पालिका ने सड़क किनारे भूसा बेच रही एक गरीब महिला का भी चालान काट दिया था।

नगर पालिका ने महिला पर एक हज़ार रुपए का जुर्माना लगाया था। लेकिन जब महिला जुर्माना की रकम नहीं भर सकी, तो नगर पालिका ने उसका भूसा और तराज़ू जब्त कर लिया। ज़िला प्रशासन की इस कार्रवाई से महिला बेहद परेशान हो गई। जिस भूसे को बेचकर वह बच्चों का पेट पालती थी, उसे नगर पालिका ने ज़ब्त कर लिया था। वह प्रशासन से उसका समान वापस किए जाने की गुहार लगा रही थी। लेकिन उसकी गुहार नहीं सुनी जा रही थी।

ऐसे में भारत समाचार महिला के लिए मसीहा बनकर सामने आया और उसने पूरे देश के सामने महिला के दर्द को रखा। चैनल की इस कवरेज के बाद राज्य सरकार में मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने सबके सामने महिला की मदद करने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि वो महिला पर लगाए गए जुर्माने की रकम को भरेंगे। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी उन्होंने ऐसा नहीं किया। जिसके बाद भारत समाचार ने ख़ुद ही जुर्माने की रकम भरने का फैसला किया।

चैनल के इडिटर इन चीफ ब्रजेश मिश्रा ने ट्वीट कर कहा, ‘इस गरीब के हिस्से का जुर्माना हम भरेंगे’। ब्रजेश मिश्रा के इस ऐलान के बाद भारत समाचार के संवाददाता सर्वेंद्र विक्रम सिंह कथित तौर पर ख़ुद नगर पालिका के दफ्तर गए और उन्होंने महिला पर लगाए गए जुर्माने की रकम को भर दिया। जुर्माने की रकम भरे जाने के बाद महिला को उसका भूसा और तराज़ू दे दिया गया। ब्रजेश मिश्रा ने इस पूरे मामले को ट्विटर पर शेयर भी किया है।

जिसके बाद उनकी तारीफ के साथ ही सूबे की योगी सरकार की आलोचना हो रही है। पूर्व IAS सूर्य प्रताप सिंह ने ट्वीट कर लिखा, “सरकार को आइना दिखाया, गरीब की मदद की, राजकीय महाजन का टैक्स भरा, सरकार मालामाल हुई। आपको साधूवाद”। वहीं प्रशासन ने इस मामले पर अपना पक्ष रखते हुए सफाई दी है।

ज़िलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने ट्वीट कर लिखा, “इस क्रम में जिला प्रशासन पुलिस व नगरपालिका द्वारा समेकित रूप से अभियान चलाकर ऐसे व्यापारियों पर उचित जुर्माना लगाया गया वर्तमान मे गतिविधियां सामान्य है कोरोना के दृष्टिगत आवश्यक सतर्कता का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाना है इस कार्यवाही का उद्देश्य है”।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago