चंद्रशेखर विश्विवद्यालय की पहल पर लिजेंड आफ बलिया की होगी शुरूआत: वाईस चांसलर

बलिया डेस्क :  जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय  का उद्घाटन करते हुए छह माह हुए हैं। इस दौरान कोविड के चलते छात्रों की परीक्षाएं बीच में ही बंद करा दी गई। अब उन्हें कुछ शर्तों के साथ अगली कक्षाओं में प्रोन्नति कराने की व्यवस्था की गई है। छह माह के कार्यकाल में तमाम चुनौतियों के बीच बहुत कार्य किए गए हैं। इसमें सबसे बड़ी उपलब्धि के रुप में बीएड की प्रवेश परीक्षाएं जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर सफलता पूर्वक करायी गयी है। यह बातें जननायक चंद्रशेखर विवि की कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

प्रो. पांडेय ने कहा कि जिले से जुड़े महान विभूतियों को विवि जोड़ने का काम करेगा। उनके लिए हम लिजेंड आफ बलिया शुरू करने जा रहे हैं। जिसके लिए हमने 35 लोगों की सूची तैयार की हैं। जो बलिया की माटी से संबंध रखते हैं, लेकिन चाहकर भी किसी क्षेत्र में कोई मदद नहीं कर पाते हैं। ऐसे लोगों को विवि उन्हें एक मंच देकर सम्मानित करके उनको अपने से जोड़ने का काम करेगा। जिससे कि प्रवासी भारतीयों से मदद लेकर विवि के साथ जनपद को भी लाभ पहुंचाया जा सके। कहा कि जब मैंने विवि में आकर पदभार ग्रहण किया था। उस समय कुछ भी नहीं था। प्रशासनिक भवन के अलावा कुछ बिल्डिंग थी। जिनमें काम चल रहा है।

जल्द ही शुरू होगा भवन निर्माण का कार्य – विवि के तहत जिले में 128 महाविद्यालय संबद्ध हैं। जिसमें 82 हजार छात्र हैं, लेकिन संयोग ही कहा जाएगा कि विवि के पास अपने छात्र नहीं हैं। ऐसे में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय ने अपने कैंपस में भवन निर्माण का कार्य शुरू कराने के लिए शासन को पत्र लिखा हैं। जिसकी स्वीकृति मिल चुकी हैं, जल्द ही भवन निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। विवि के मुख्य गेट एवं बाउंड्रीवाल के लिए पैसा भी हमारे पास हैं, उसकी स्वीकृति मिलने के साथ ही उसपर काम शुरू कराया जाएगा।

चार साल के शैशवावस्था में विवि हैं, ऐसे में विवि का काम करने के साथ चुनौती के रुप में मिले बीएड परीक्षा कराने जिम्मा दिया गया। जिसे हर परीक्षा केंद्रों पर चुनौती को ध्यान में रखते हुए कराया गया, बीएड की परीक्षा के बाद अच्छा अनुभव मिला हैं। अगर शासन परीक्षा कराने में कोई बाधा नहीं डालता है तो 30 सितंबर तक परीक्षाएं समाप्त कराने के बाद अक्तूबर तक रिजल्ट जारी कर दिया गया। कहा कि यह विवि कौशल विकास के स्किल डेवलॅपमेंट का कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके लिए अनुमति ले ली गयी है। नैक मूल्यांकन के लिए राज्यपाल से कई बार मिली। उनके निर्देश के बाद वेबिनार आयोजित किए गए है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago