बलिया डेस्क : ग्राम पंचायतों में सचिवों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिहाज से मुख्य विकास अधिकारी विपिन कुमार जैन ने एक आदेश जारी किया है।
उन्होंने साफ कहा है कि सभी सचिव अपने ग्राम पंचायत में एक निर्धारित स्थल पर उपस्थित रहकर सरकारी कार्य का संपादन करें। उन्होंने खंड विकास अधिकारी एवं एडीओ पंचायत को निर्देश दिया है कि संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों का रोस्टर बनाकर उसके अनुसार उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।
सचिवों का ग्राम पंचायत में निर्धारित स्थल पर मौजूद रहना अनिवार्य है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी कहा है कि रैंडम आधार पर सचिवों की उपस्थिति का सत्यापन प्रतिदिन कराया जाएगा। अनुपस्थित मिलने पर गंभीरता से लिया जाएगा।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…