मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बलिया आने वाले हैं। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। बता दें कि सीएम योगी आज मुख्यमंत्री प्रभावती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बनाए गए 20 बेड के कोविड सेंटर का उद्घाटन करेंगे। वहीं, 50 बेड के चिकित्सालय भवन की आधारशिला रखेंगे।
वे दलजीत टोला में अवस्थित परिषदीय विद्यालय में स्मार्ट क्लासेज का उद्घाटन भी करेंगे और इसके बाद राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह के आवास पर जाएंगे। इसके बाद सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम दिन में लगभग 3 बजे शुरू होगा। मुख्यमंत्री की सभा के लिए वॉटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है जहां 50 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था है।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मुरली छपरा देव नीति सिंह ने बताया कि 50 बेड का नया चिकित्सालय भवन बन जाने पर यह सीएचसी 100 बेड का अस्पताल बन जाएगा और अस्पताल के बनने से आम लोगों को काफी सुविधाएं मिलेंगी। इससे पहले मंगलवार को डीएम और एसपी के साथ अन्य अधिकारी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते रहे।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…