बलिया में भीषण गर्मी से लगातार हो रही मौतों के बीच जिला अस्पताल की व्यवस्था बेपटरी हो गई है। लगातार अस्पताल प्रबंधन की लापरवाहियां सामने आ रही है। इसी बीच जिलाधिकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में अव्यवस्थाओं का अंबार देखने को मिला, जिसके लेकर डीएम जमकर भड़के और लापरवाही बरतने वालों को खूब फटकार लगाई। अस्पताल के स्टोर रूम में रखे भारी मात्रा में एयर कंडीशन, पंखे और स्ट्रेचर देख डीएम नाराज हुए और अधिकारियों से पूछा 15 एयर कंडीशर और इतनी संख्या में स्ट्रेचर क्यों यहां पड़े है अब तक क्यों नही लगा।
डीएम ने अस्पातल के स्टाफ को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर ये कूलर, पंखे और ये 15 एयर कंडीशर गर्मी ने नहीं लगाओगे,तो क्या कड़कती सर्दी में लगाओगे। उन्होंने कहा कि अभी जितने भी एसी स्टोर रूम में पड़े हैं उन्हें अस्पताल में लगवाया जाए। वहीं अस्पताल में पसरी गंदगी को देख डीएम का गुस्सा फूटा और उन्होंने ठेकेदार को फटकार लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…