Categories: बलिया

चंद्रशेखर जी के नाम पर रखा जाए मेडिकल कॉलेज का नाम- अवलेश सिंह

जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह ने सीएम योगी से मांग की है कि मेडिकल कॉलेज का नाम पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के नाम पर रखा जाए।

इसके अलावा बलिया में गर्मी और लू से प्रभावित लोगों का सही उपचार न होने से सैंकड़ों लोगों की जान जाने पर भी उन्होंने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कई मासूम लोगों की जान चली गई। उनके परिजन परेशान हैं। सरकार गर्मी और लू से मरने वाले लोगो सर्वे करा कर उनके परिजनों को 50-50 लाख की आर्थिक सहयोग प्रदान करे और अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों का समुचित इलाज करें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बलिया आ रहे हैं तो जिला अस्पताल का निरीक्षण करें। ट्रामा सेंटर और अस्पतालों में लगे अति आधुनिक जांच उपकरणों को चालू कराया जाए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago