बलिया में भीषण गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। लोग तेज धूप में बाहर निकलने से बच रहे हैं, लेकिन जो किसी काम से बाहर निकलते हैं उनपर गर्मी का प्रभाव साफ नजर आ रहा है। तेज धूप में निकलने से कई लोग बीमार हो रहे हैं।
लोगों की परेशानी को देखते हुए युवा चेतना की टीम भरी दोपहर में सड़कों पर निकली और लोगों के बीच पेयजल पदार्थों का वितरण किया। लू के थपेड़ों के बीच जब लोगों को ठंडा पेयजल मिला तो उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई।
युवा चेतना के रोहित सिंह ने बताया कि हमारी टीम हमेशा समाज की सेवा के लिए तत्पर रहती है। अभी गर्मी के मौसम से पूरे जिले के लोगों का हाल बेहाल है, ऐसे में आज हमारी टीम ने पेयजल वितरण किया। हमारी टीम समाज के वंचित वर्गों की मदद करती आई है और आगे भी ये सिलसिला जारी रहेगा।
बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…
बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…