Categories: बलिया

‘अच्छा होता मुख्यमंत्री बलिया आ रहे हैं तो ज़िला अस्पताल भी आ जाते’

बलिया में लगातार हो रही मौतों को लेकर अब विपक्ष सवाल उठा रहा है। जहां समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नारद राय ने मरीजों के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की है। साथ ही मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख की आर्थिक मदद देने की मांग की है।



उन्होंने आरोप लगाया कि गर्मी और लू की वजह से लगातार मौत हो रहीं है हज़ारों लोग बीमार हैं लेकिन ज़िला अस्पताल में ना डाक्टर हैं ना दवा मरीजों के लिए बेड। ऐसे में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि तत्काल अस्पताल में पहुँचने वालों के इलाज का इंतज़ाम किया जाए साथ ही लू से मरने वाले लोगों के परिजनों को 25-25 लाख की आर्थिक सहयोग करें।

साथ की कहा कि यह समय बयान बाजी का नहीं बीमार लोगों का इलाज कैसे हो ये सोचने और करने का है। अच्छा होता कल मुख्यमंत्री बलिया आ रहे हैं तो ज़िला अस्पताल भी आ जाते, शायद लोगों की जान बच जाती। सपा सरकार के शासन में बने ट्रामा सेंटर, ज़िला महिला अस्पताल में बने 100 बेड, दोनों अस्पतालों में लगे अति आधुनिक जांच उपकरणों को चालू कराते तो बलिया के लोगों की जान नहीं जाती।

इसके अलावा पूर्व मंत्री नारद राय ने अपने कार्यकर्ताओं को आवाहन किया कि जब सरकार कुछ नहीं कर पा रही है तो आप आगे आइए और जिस तरह कोरोना काल में काम किया उसी तरह इस गर्मी से प्रभावित लोगो की मदद में आगे आए सेवा करें।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago