Categories: बलिया

3 मई को बलिया आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे जनसभा

बलियाः यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 मई को आजमगढ़, मऊ और बलिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है।

सीएम योगी बलिया के एससी कॉलेज के ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा पदाधिकारियों ने ताकत झोंक दी है। सोमवार को भाजपा विधायक और सूबे के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने जनसभा मैदान का निरीक्षण किया।

इस दौरान मंच, पार्किंग और सुरक्षा को लेकर रणनीति बनाई गई। पुलिस और प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा है। भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने बताया कि सीएम योगी की जनसभा को लेकर मुकम्मल तैयारी की जा रही है। जनसभा में भाजपा के सभी प्रत्याशियों को बुलाया गया है।

बता दें कि बलिया नगर पालिका में हर दिन एक अलग सियासी तस्वीर नजर आ रही है। अभी कैडर वोट और जातीय समीकरणों के सहारे प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। भाजपा से हरेराम चौधरी ही यहां कमल खिला सके हैं। पिछले निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर थे। शहर सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी संत कुमार उर्फ मिठाई लाल को सपा से लक्ष्मण गुप्ता टक्कर दे रहे हैं।

वहीं सपा के बागी उम्मीदवार संजय उपाध्याय लड़ाई को त्रिकोणीय बना रहे हैं। वो भी इस सीट पर दो बार काबिज रह चुके हैं। बसपा से सपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे निषिद्ध श्रीवास्तव भी जोर लगा रहे हैं। अब देखना होगा कि सीएम के आने से पूरे क्षेत्र की राजनीति पर क्या असर पड़ता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago