बलियाः परिवहन निगम की टिकट बुकिंग के बेवसाइट हैक हो गई है। इससे शनिवार दिन भर सर्वर ठप रहा और छात्र ई-टिकट बुक नहीं कर पाए। इस कारण यात्रियों की संख्या में कमी देखी गई।
रोडवेज मुख्यालय ने सभी क्षेत्रीय व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि सुविधा बहाल नहीं होने तक मैनुअल टिकट से काम चलाया जाएं। बलिया डिपो से संचालित होने वाली सभी 72 बसों में मैनुअल टिकट बनाए जा रहे हैं। मगर इसमें कई तरह की समस्याएं हो रही हैं। ई-टिकट नहीं मिलने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। उधर, मैनुअल टिकट पर किराया कम दर्ज होने और परिचालक के अधिक मांगने पर विवाद की स्थिति बन रही है।
परिचालकों को मैनुअल टिकट बनाने में देरी हो रही है। किराये को लेकर भी विवाद की स्थिति देखे को मिल रही है। परिचालकों को सचल दल द्वारा चेकिंग को लेकर डर भी सता रहा है। एक परिचालक ने बताया कि मैनुअल टिकट बनाने में समय लगता है।
बलिया डिपो एआरएम उमाकांत मिश्रा का कहना है कि सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण ऑनलाइन सेवाएं बाधित है। इससे ई-टिकट बनाने में परेशानी हो रही है। फिलहाल उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मैनुअल टिकट बनाए जा रहे हैं। कहीं पर कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई होगी। जल्द ही सेवा बहाल होने की उम्मीद है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…