Categories: बलिया

बलिया: सरकारी दफ्तरों पर बिजली विभाग का 865.44 लाख बकाया, वसूली की कार्रवाई तेज

बलिया के कई सरकारी कार्यालयों और परिसरों पर बिजली विभाग का लाखों का बिल बकाया है। इन कार्यालयों से वसूली को लेकर बिजली विभाग ने अभियान तेज कर रखा है। अभी सरकारी दफ्तरों पर 865.44 लाख का बकाया है। अभी वयक्तिगत उपभोक्ताओं के यहां भी करीब 600 करोड़ रुपये बकाया है।

बिजली विभाग ने सभी कार्यालय प्रमुखों को बकाया जमा करने के लिए पत्र लिखा है। विद्युत विभाग की ओर से 1 बीते माह मार्च तक सरकारी विभागों से कुल 1190.23 लाख वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष विभाग ने कुल 1198.48 लाख की वसूली की। इसके अलावा, विभाग का कुल 1.55 लाख बकाएदारों के यहां भी करीब 600 करोड़ का बकाया है। अब विभाग की ओर से ऐसे बकाएदारों को चिह्नित किया जा रहा है।

विभाग की ओर से बकाया वसूली को लेकर छूट का प्रावधान किया गया था लेकिन बकाएदारों ने रुचि नहीं ली। इसके बाद अभ विभाग वसूली को लेकर कार्रवाई कर रहा है। बीते माह में विभाग की ओर से सरकारी कार्यालयों के बकाया वसूली पर काफी जोर रहा ताकि वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में विभाग को आर्थिक संकट से राहत मिल सके।

बिजली विभाग अधिशासी अभियंता एके अग्रवाल का कहना है कि सरकारी विभागों से वसूली को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अधिकांश विभागों द्वारा बकाया जमा किया जा रहा है। जिन विभागों से धनराशि नहीं मिली है उनको पत्र भेजा गया है। अब व्यक्तिगत बकाएदारों से भी वसूली में तेजी लाई जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago