Categories: बलिया

बलिया – बिना नाम के संचालित हो रहा अस्पताल सील, 3 लोगों के खिलाफ FIR

बलिया में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। रतसर -गड़वार मार्ग पर नहर के पास हरेराम सिंह के मकान में बिना नाम के संचालित निजी अस्पताल को रविवार को सील कर दिया गया। संचालक समेत 3 लोगों को खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।

बता दें अपर मुख्य चिकित्साधिकारी आनंद कुमार के नेतृत्व में स्थानीय सीएचसी प्रभारी डा. राकिब अख्तर ने अस्पताल की जांच की थी। अस्पताल संचालन के संबंध में कागजात मांगा गया तो मौके पर उपस्थित कर्मचारी किरन और प्रवीण यादव ने दिखाने असर्मथता जताई।

बताया गया कि रसड़़ा के एक चिकित्सक अस्पताल का संचालन कर रहा था। मौके पर चिकित्सक मौजूद नहीं थे। यहां एक महिला का प्रसव कराया गया था। प्रसव कराने वाले भी अस्पताल कर्मी अप्रशिक्षित मिले। गड़बड़ी देख डा. राकिब अख्तर ने स्थानीय पुलिस चौकी को प्रभारी को सूचित किया।

प्रकरण से अवगत कराते हुए अस्पताल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने किरन, प्रवीण यादव और डा. दिग्विजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago