बलिया। निकाय चुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आते ही बयानबाजी का दौर भी तेज हो गया है। नगर पालिका परिषद बलिया के बीजेपी चुनाव कार्यालय के शुभारंभ के बाद परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि कौन क्या कर रहा है। इसकी चिन्ता मत करिए। लक्ष्य रखिए हमें 40 हजार वोट पाना है। 40 हजार वोट के लिए हमें क्या-क्या करना है। इस बात पर ध्यान दीजिए।
इस दौरान परिवहन मंत्री ने सपा के बागियो पर तंज कसते हुए कहा कि ये सब आपस में लड़ रहे हैं। लड़ने दीजिए ध्यान न दीजिए ये आपस में लड़ कर मर जाएंगे। लक्ष्य रखिए कि हमें 40 हजार वोट पाना है। 40 हजार वोट के लिए हमें क्या-क्या करना है, उसकी चिंता करें। उन्होंने कहा कि सिर्फ विकास का लक्ष्य रखिए योगी और मोदी का पैसा आएगा तो विकास होगा।
साथ ही कहा कि योगी और मोदी सरकार के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन को मिल रहा है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से विकासकार्यों में तेजी आएगी। ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए इधर-उधर ध्यान न दें। आप यह देखिए कि हम 40 हजार वोट के पार कैसे पहुंचेंगे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…