Categories: शिक्षा

यूपी बोर्ड : इन छात्रों को हर साल मिलेंगे 41000 रुपये !

यूपी बोर्ड के चुनिंदा मेधावियों को रिलायंस फाउंडेशन की ओर से धीरूभाई अंबानी छात्रवृत्ति दी जाएगी। धीरूभाई अंबानी स्कालरशिप प्रोग्राम के तहत 12वीं के तीन सामान्य और पांच विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। फाउंडेशन ने इसके लिए यूपी बोर्ड को पत्र लिखकर 15 सामान्य और 10 विशेष आवश्यकता वाले मेधावी छात्र-छात्राओं की लिस्ट देने का अनुरोध किया है। संस्था संबंधित स्कूलों के माध्यम से छात्र-छात्राओं से संपर्क करेगी। उसके बाद 60 दिन के अंदर इन मेधावियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

चयनित छात्र-छात्राओं को ई-मेल के माध्यम से सूचना दी जाएगी और स्नातक में प्रवेश पर छात्रवृत्ति मिलेगी। मेधावियों को 12,500 से अधिकतम 41,000 रुपये तक की वार्षिक छात्रवृत्ति मिलेगी। मेडिसिन कोर्स के लिए 41 हजार, इंजीनियरिंग 36 हजार, एग्रीकल्चर व फार्मेसी के लिए 19-19 हजार का वजीफा मिलेगा।

मैनेजमेंट, बायोटेक, मीडिया, कम्प्यूटर साइंस के लिए 18500 रुपये, लॉ, कॉमर्स, आर्ट्स, साइंस, डीएड व अन्य के लिए 12500-12500 रुपये सालाना छात्रवृत्ति दी जाएगी। यदि वह किन्हीं कारणों से अगली कक्षा में प्रमोट नहीं होता तो छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिलेगी।  

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago