दिल्ली से कमाकर लौट रहे भगवान टोला (सिताब दियारा) निवासी विनायक बुधवार को जन साधारण एक्सप्रेस में जहरखुरानी का शिकार हो गए। इसे बगल के सीट पर बैठे युवक ने जेब से निकाल कर रुमाल झाड़ा और उसके बाद विनायक बेहोश हो गया। उसने जेब में रखे सात हजार रुपये, एटीएम कार्य व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। बेहोशी की हालत में किसी ने विनायक को बलिया रेलवे स्टेशन पर उतार दिया। होश में आने के बाद वह किसी तरह अपने गांव पहुंचा। वहां उसकी हालत फिर बिगड़ गई। उसने परिवार वालों को सारी घटना बताई। उसका इलाज सोनबरसा अस्पताल में चल रहा है।
विनायक के परिवार के लोगों ने बताया कि वह दिल्ली की एक एक्सपोर्ट कंपनी में काम करता है। वहां से 15 दिन की छुट्टी लेकर घर को चला था कि गाजियाबाद व कानपुर के बीच वह जहरखुरानी का शिकार हो गया। परिजनों के अनुसार गाजियाबाद तक उसके मोबाइल पर बात हुई थी, उसके बाद उससे बात नहीं हो पाई। उसका मोबाइल फोन स्विचऑफ हो गया।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…