UP Board: बलिया में इतने छात्रों ने छोड़ी पहले दिन की परीक्षा, नकल रोकने में प्रशासन रहा सफल !

बलिया। यूपी में आज से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। जहां पहली पाली में 63 हजार 883 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। जबकि कुल 76 हजार 87 स्टूडेंट्स को एग्जाम देना था। ऐसे में 12 हजार 204 स्टूडेंट्स उपस्थित नहीं रहे। और फिर दूसरी पाली में 58 हजार 727 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिए जबकि 64 हजार 754 स्टूडेंट्स को एग्जाम देना था ऐसे में 6 हजार 27 स्टूडेंट अनुपस्थित रहे। वहीं नकल रोकने के हिलाज से 211 परीक्षा केंद्रों पर सघन तलाशी की गई। हालांकि सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई।

एग्जाम से पहले सघन चेकिंग- एग्जाम से पहले परीक्षार्थियों की मुख्य गेट पर सघन तलाशी ली गई। बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासनिक और शिक्षा विभाग पूरी तरह से अलर्ट दिखा। जिले में करीब 211 केंद्र बनाए गए हैं। इसकी वेब कास्टिंग के जरिए मॉनिटरिंग के लिए विकास भवन में कंट्रोल यूनिट स्थापित किया गया है। जिले में 52 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इनमें 39 संवेदनशील और 13 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र हैं। 21 सेक्टर बनाए गए हैं, जबकि 6 जोन और 2 सुपर जोन बनाए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर विशेष तौर पर स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

सभी केंद्रों में CCTV एक्टिव है। ऑनलाइन निगरानी विकास भवन से हो रही है। अधिकारियों का कहना है, बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के 12 और जनपद स्तरीय अधिकारियों के 6 सचल दल बनाए हैं। बता दें जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा में कुल एक लाख 40 हजार 925 छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। इसमें हाईस्कूल के 75 हजार 654 और इंटर के 60 हजार 807 संस्थागत छात्र-छात्राएं हैं। इनके अलावा हाईस्कूल में 517 और इंटरमीडिएट में 2,747 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं।

बैरिया विधानसभा क्षेत्र के पीएन इंटर कॉलेज दुबे छपरा सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर अधिकारी और पुलिस लगातार चेकिंग करती रही। नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनाती से माफियाओं में हड़कंप है। वहीं परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संचालित हुई। जोनल मजिस्ट्रेट और बैरिया सीओ अशोक मिश्रा और बैरिया थाना प्रभारी के साथ भारी संख्या में पुलिस बल के साथ परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago