बलिया में 2 शिक्षक बर्खास्त!

बलिया। फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी करने वाले दो सहायक अध्याक्षों को बर्खास्त करने की कार्रवाई की गई है। जहां बीएसए शिवनारायण सिंह ने दोनों ही अध्यापकों को बर्खास्त कर दिया है। साथ ही दोनों बर्खाख्त शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए सम्बंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश भी दिया है। वहीं बीएसए की कार्रवाई से विभाग में हड़कम्प मच गया है।

मानव सम्पदा पोर्टल से खुलासा- दरअसल बेसिक शिक्षा विभाग के मानव सम्पदा उत्तर प्रदेश पोर्टल पर फीड नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि समान वाले शिक्षकों के बारे में NIC से समन्वय स्थापित कर STF मुख्यालय की टीम मॉनिटनिंग कर रही थी। जिसमें उपरान्त संदिग्ध शिक्षकों की जांच की गई। बीएसए ने भी अपने स्तर से जांच कराई। और जांच में दो शिक्षक के सर्टिफिकेट में गड़बड़ी पाई गई।

जांच में शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक स्कूल वाराडीह पर तैनात सहायक अध्यापक ओम प्रकाश यादव पुत्र बांकेलाल यादव और शिक्षा क्षेत्र बैरिया के प्राथमिक स्कूल शहीद पर तैनात सहायक अध्यापक बालकृष्ण यादव पुत्र हरिकेश यादव का शैक्षिक दस्तावेज फर्जी पाया गया। ये दोनों दूसरे के नाम पर सहायक अध्यापक बने थे, जिसका राज मानव सम्पदा पोर्टल से खुल गया।

दोनों शिक्षकों के सर्टिफिकेट में गड़बड़ी मिलने पर बीएसए ने दोनों शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया, लेकिन इन्होंने कोई जबाब नहीं दिया। फिर आखिरी नोटिस के बाद शिक्षकों को बर्खास्त करने की कार्रवाई की गई। साथ ही मुकदमा दर्ज करने भी आदेश दिया गया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago