Categories: बलिया

बलियाः यूपी बोर्ड की परीक्षा देते हुए पकड़ाए दो मुन्ना भाई, दूसरे के नाम पर दे रहे थे एग्जाम

बलियाः आज से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरु हो गई है। परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। हर केंद्रों पर विशेष निगरागी रखी जा रही है। आज पहली पारी में हाईस्कूल हिंदी विषय का पेपर था।

इधर बलिया में परीक्षा देते हुए दो मुन्ना भाई भी पकड़ाए है। ये दोनों दूसरे के नाम पर परीक्षा दे रहे थे। जिन्हें बैरिया उपजिलाधिकारी अभय कुमार सिंह ने धरदबोचा। जांच के उपरांत एसडीएम ने इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को चालान किया।

बता दें कि सुबह के पाली में आयोजित परीक्षा को लेकर जिले का प्रशासनिक अमला सतर्क था। इसी कड़ी में एसडीएम बैरिया अभय कुमार सिंह भ्रमण पर थे। जहां जेपी इंटर कॉलेज सेवा श्रम जयप्रकाश नगर पर जांच के दौरान एसडीएम ने दूसरे छात्रों की जगह परीक्षा दे रहे दो मुन्ना भाईयों को गिरफ्तार कर पुलिस को सौंप दिया।

वहीं पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसडीएम ने बताया कि जेपी इंटर कालेज सेवा श्रम जयप्रकाश नगर में प्रथम पाली हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा में सनोज कुमार यादव के स्थान पर सुमित पासवान परीक्षा दे रहा था। वहीं राधेश्याम पासवान के जगह पर जित्येन्द्र कुमार राम परीक्षा दे रहा था। वहीं इस कार्यवाही के बाद परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago