आज दोपहर साढ़े 3 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं- 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

आज दोपहर 3.30 बजे यूपी बोर्ड 10वीं- 12वीं का रिजल्ट घोषित होगा। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर चेक कर सकेंगे। कोरोना संक्रमण के चलते बिना परीक्षा के ही रिजल्ट दिया जा रहा है। इस साल राज्य में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लिए 56 लाख 3 हजार 813 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिनमें से 12वीं में 29 लाख 94 हजार312 छात्र हैं। वहीं 26 लाख 09 हजार 501 छात्र कक्षा 10वीं के हैं।

इस फॉर्मूले से तैयार हुआ रिजल्ट– 12वीं के छात्रों का रिजल्ट हाईस्कूल के 50%, कक्षा 11 वार्षिक-अर्धवार्षिक परीक्षा के 40% और कक्षा 12 के प्री-बोर्ड रिजल्ट के 10% नंबरों को जोड़कर तैयार किया है। वहीं 10वीं के छात्रों का रिजल्ट कक्षा 9वीं के 50% और 10वीं में प्री-बोर्ड के 50 प्रतिशत अंक जोड़कर तैयार किया गया है। कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के छात्रों को यूपी बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 35 फीसदी अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है।

असंतुष्ट छात्र फिर से दे सकेंगे परीक्षा- बोर्ड परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्रों के लिए माध्यमिक बोर्ड की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था की भी दी गई है। ये परीक्षार्थी परिणाम घोषित होने के बाद संबंधित विद्यालय के माध्यम से आवेदन करेंगे। हालात सामान्य पर इनकी परीक्षा कराई जाएगी।

ऐसे चेक करें रिजल्ट- रिजल्ट जानने के लिए स्टूडेंट्स upmsp.edu.in पर जाकर उस लिंक पर क्लिक करें जहां UP Board UPMSP 10th, 12th Result 2021 लिखा हो। अपना रोल नंबर या पंजीकरण संख्या दर्ज करें। UP Board UPMSP 10th, 12th Result 2021 डाउनलोड करें।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

6 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago