बलिया। शुक्रवार के दिन अपनी वर्दी की हनक दिखाते हुए चिकित्सक पर रौब जमाने वाले इंस्पेक्टर के खिलाफ डॉक्टर्स अब लामबंद हो गए हैं। डॉक्टर्स ने गुंडई दिखाने वाले कोतवाल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अस्पताल बंद रखने का ऐलान कर दिया है। इस दौरान केवल इमरजेंसी सेवाएं संचालित रहेंगी। अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर से बदसलूकी के बाद अस्पताल के अन्य चिकित्सक कोतवाल पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो डॉक्टरों ने ट्रांसफर या माफी मांगने के लिए कहा है।
यह है मामला- बीते दिन दो सिपाही सीयर सीएसची पर इंस्पेक्टर का फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने पहुंचे। वहां तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बिना इंस्पेक्टर के आए किसी तरह के फिटनेस सर्टिफिकेट देने से इंकार कर दिया। इस पर इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्र झल्ला गए। आधे घंटे बाद वह स्वयं सीयर अस्पताल पहुंंचे और वहां प्रभारी चिकित्साधिकारी के साथ बदसलूकी की। डॉक्टर साजिद हुसैन ने कहा कि बिना कोविड 19 जांच किए किसी तरह का फिटनेस दिया जाना संभव नहीं है। लेकिन इंस्पेक्टर ने धमकी भरे लहजे में कहा कि अब थाने आकर कोविड जांच करना और फिटनेस देना।
साथ ही इंस्पेक्टर ने अस्पताल में ही अपने सिपाहियों को सख्त हिदायत भी दी कि बिना मेरे इजाजत के अस्पताल पर कोई भी सिपाही नहीं पहुंचेगा और किसी भी स्वास्थ्यकर्मी या अस्पताल के मामले में किसी तरह की मदद नहीं होगी। पूरे घटनाक्रम के बाद अस्पताल स्टाफ में आक्रोश है। इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। साथ ही डॉक्टर्स का कहना है कि इंस्पेक्टर के इस बर्ताव के विरोध में इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अस्पताल बंद रखा जाएगा। अन्य काम नहीं किया जाएगा। देखना होगा कि डॉक्टर्स के इस कदम के बाद आखिर पुलिस विभाग इंस्पेक्टर पर क्या कार्यवाही करता है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…