Categories: बलिया

बलिया- दो बच्चियों के साथ महिला ने की आत्मदाह की कोशिश, थाना प्रभारी पर अपमानित करने का आरोप

बलिया। ससुराल वालों से परेशान एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय में आत्मदाह करने की कोशिश की। हालांकि महिला को बचा लिया गया। महिला ने जिला अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। वहीं एसडीएम ने जांच के लिए एक टीम गठित कर दी है। साथ ही महिला का भरोसा दिलाया है कि वह जल्द ही उन्हें इंसाफ दिलाएंगे।
दरअसल ससुर और देवर की प्रताड़ना से तंग आकर मां अपनी दो बेटियों के साथ शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। जहां महिला ने आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने किसी तरह महिला और बच्चियों को समझा बुझाकर पेट्रोल

से भरा डिब्बा अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान महिला प्रशासन से न्याय की मांग करती रहीं। एसडीएम ने जांच के लिए टीम का गठन कर दिया है साथ ही जल्द निस्तारण का निर्देश दिया। खेजुरी थाना क्षेत्र के पिपराकला निवासी रेखा सिंह दो दिन पहले जिलाधिकारी को पत्रक देकर अपने ससुर और देवर पर घर के शौचालय तक जाने वाले रास्ते पर जबरदस्ती दीवार बनाने और मना करने पर मारने का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत पर खेजुरी थाना प्रभारी ने पीड़िता को ही अपमानित कर दिया।

इस पर उसने आत्मदाह की चेतावनी दी थीं। मामले में कार्रवाई न होने और पुलिस से अपमानित होकर महिला ने जान देने की कोशिश की। हालांकि मामले में पुलिस ने संज्ञान ले लिया है। अब देखना होगा कि पुलिस द्वारा गठित टीम कब तक मामले में कार्रवाई करती है। और महिला के साथ ही उसकी बच्चियों को कब तक न्याय मिलता है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

6 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago