Categories: featured

बलिया भी बुलंदी पर: जिले के दो युवाओं ने किया कमाल, कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट में हासिल की कामयाबी

बलिया। कौन कहता है कि आसमान में सुराख नहीं होता, एक तबीयत से पत्थर से उछालो यारों। यह पक्तियां जिले के शाश्वत सिंह और सत्यवीर सिंह पर फिट बैठती हैं। जिन्होंने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट में सफलता हासिल की है। अपनी मेहनत, जज्बे, जूनून के दम पर दोनों युवाओं ने यह क्लैट परीक्षा में कामयाबी हासिल की और अपने परिवार के साथ बलिया का नाम रोशन किया है।

बाँसडीह के सत्यवीर ने क्लैट की परीक्षा में देशभर में 313वां स्थान प्राप्त किया है। वह बाँसडीह नगर पंचायत वार्ड नं 8 के निवासी है। सत्यवीर सिंह के पिता अरुण कुमार सिंह नगर के कोटेदार और मां गृहणी है। सत्यबीर सिंह के पिता ने बताया कि शुरू से ही होनहार है। हाईस्कूल में सेंट स्टीफन स्कूल कोलकाता से हाईस्कूल में 88 प्रतिशत मार्क रहा। उसके बाद सेंट जेवियर्स बलिया में इंटर मीडिएट की परीक्षा में 97 प्रतिशत मार्क रहा।वही सत्यबीर सिंह की इस सफलता पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। सत्यवीर ने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया।सत्यबीर का लक्ष्य कॉरपोरेट लॉ का है।

वहीं शाश्वत सिंह की बात करें तो वह चिलकहर के रहने वाले हैं। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित लॉ विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए हुए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) में  658वां रैंक प्राप्त किया है। शाश्वत की बड़ी बहन अरुणांजलि सिंह 2019 बैच की पीसीएस (जे) हैं। वर्तमान में सिविल जज हैं। छोटी बहन नूपुर सिंह पीएचडी स्कॉलर हैं। शाश्वत ने अपनी सफलता का श्रेय माता, पिता और दोनों बहनों के साथ ही अपने गुरुजनों को दिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago