बलिया- एक करोड़ में बनी थी सड़क, एक ही हफ्ते में टूट गई

बैरिया। गांवों को शहर से जोड़ने के लिए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। विकास के दावे किए जा रहे हैं कि लेकिन हकीकत में सभी दावे खोखले नजर आ रहे हैं। भ्रष्टाचार के आगे करोड़ों की सड़क तक नहीं टिक पा रही हैं। जहां एक करोड़ की लागत से बनी सड़क एक सप्ताह में ही उखड़ जाती है, और क्षेत्र के विधायक प्रशासन को ही भ्रष्टाचार में लिप्त बताते हैं। दरअसल हल्दी से भराखोखा तक एक करोड़ रुपए की लागत से बनी सड़क एक सप्ताह में ही उखड़ गई।नाराज ग्रामीणों ने आक्रोश भी जताया।

और बैरिया विधायक ने सड़क के निर्माण में कार्यदाई संस्था और ठेकेदार के बीच मिलीभगत से भारी भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि जब उक्त सड़क का निर्माण ठेकेदार करा रहा था, तब विधायक सुरेंद्र सिंह को ग्रामीणों ने मौके पर बुलाकर बताया था कि सड़क के निर्माण में मानक की अनदेखी की जा रही है। जिसके बाद विधायक ने सड़क का निर्माण कार्य बंद करा कर मौके से ही इसकी शिकायत जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से की थी। मुख्य विकास अधिकारी ने विधायक को भरोसा दिया था कि कमेटी गठित कर सड़क के निर्माण में अनियमितता की जांच कराई जाएगी और जांच पूरी होने तक सड़क का निर्माण कार्य रुका रहेगा।

लेकिन विधायक के मौके से हटते ही ठेकेदार ने आनन-फानन में गिट्टी और मोबिल छिड़ककर सड़क को पिच कर दिया गया। जो एक सप्ताह में ही टूट गई। विधायक सुरेंद्र सिंह ने मामले को विधानसभा के मानसून सत्र में उठाने की बात कही। विधायक ने कहा कि निर्माण स्थल पर कार्यदाई संस्था, सड़क की लंबाई लागत और कार्य अवधि दर्ज होना चाहिए, लेकिन ऐसा कहीं भी नहीं किया जा रहा है। इसलिए प्रशासन को हर निर्माण स्थल पर लागत सहित जरूरी जानकारी बोर्ड पर लिखा आना चाहिए। जैसा एक दशक पहले हुआ करता था।

उन्होंने एक बार फिर जिलाधिकारी तथा सीडीओ का ध्यान आकर्षित कराते हुए कहा है कि दोनों अधिकारियों को सड़क का निरीक्षण और जांच करना चाहिए और देखना चाहिए कि कैसे 5 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर एक करोड़ रूपया लूट लिया गया। विधायक को आश्वासन देने के बाद भी भ्रष्टाचार की सड़क बन जाती है। और प्रशासन को खबर तक नहीं लगती। इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago