बलिया में आयोजित हुआ नारी सशक्तिकरण पर जन जागरुकता कार्यक्रम

बलिया। महिलाओं में उनके अधिकारों के प्रति जागरुकता लाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए तमाम सामाजिक संस्थाएं लगातार काम कर रही है। इसी तारातम्य में जिले के नगवा गांव में पंचायत भवन पर नारी शक्ति विषयक पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस संगोष्ठी का आयोजन जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय महिला अध्ययन केंद्र के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई।

इस कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं में जागरुकता फैलाने और नारियों को उनकी शक्ति का अहसास दिलाने के लिए किया गया था। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जननायक चन्द्रशेखर विश्विद्यालय की सहायक प्रोफेसर डॉ अपराजिता उपाध्याय उपस्थित थी। उन्होंने नारीशक्ति विषय पर सभी को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शब्द ही नर की अपेक्षा अधिक गरिमामय है। नारी पुरुष से कहीं अधिक सशक्त है और उसके सशक्तिकरण से ही पुरुष का सशक्तिकरण भी संभव है, क्योंकि स्त्री ही पुरुष की प्रेरणा है। अतः नारी सशक्तिकरण का संकल्प समय की माँग भी है। कहा कि नारी साहस ,शौर्य की प्रतीक होती है।

साथ ही इस दौरान मौजूद सभी सम्मानीय महिलाओं ने अपने विचार व्यक्ति किए। डॉ० वंदना ने कहा कि सम्पूर्ण विश्व मे नारी को शक्ति के रूप में प्रतिष्ठा मिली है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भुवनेश्वर पासवान ने कहा कि देश की उन्नति में महिलाओं का विशेष योगदान है। आज समाज के हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों की बराबरी कर रही हैं। हर कदम पर पुरुषों का साथ देते हुए देश के चहुंमुखी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रीतम प्रजापति, अभिषेक राय,रंजू यादव ,कृतिका पांडे, मनीष वर्मा ,शिवम पांडे ,गोविंद यादव, दीपक पासवान ,रंभा देवी ,गीता देवी, प्रमिला ,माया ,दुर्गावती, निर्मला, अनीता आदि लोग मौजूद रहे। संचालन टीम लीडर नंदिनी सिंह तथा अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुमित्रा देवी ने किया।

हमारी संस्कृति हमें सिखाती  है, “यत्र नार्यस्तु  पूज्यंते रमन्ते तत्र देवता” अर्थात् जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। लेकिन हम देख रहे हैं हर जगह नारी का अपमान हो रहा है।  समृद्ध और शिक्षित जागरुक महिलाएं हमारे राष्ट्र की सफलता एवं विकास की सीढ़ी है। इसलिए महिला सशक्तिकरण बहुत जरुरी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago