बलिया। ब्लॉक प्रमुख चुनाव घोषणा से लेकर रिजल्ट तक सुर्खियों में रहा। अब ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में मतगणना के दौरान हुए विवाद ने जोर पकड़ लिया है। सीयर ब्लॉक प्रमुख चुनाव के मतगणना के दौरान प्रत्याशी समर्थकों के बीच हुए बकझक, बवाल और हंगामे को लेकर उभांव थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया, अब मामला उजागर होते ही विवाद की स्थिति बनने लगी है। पुलिस ने सीयर ब्लॉक के चौकीदार बच्चा लाल की लिखित शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 171(ग) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
दरअसल पुलिस ने मामला तो 10 जुलाई को ही आधी रात पौने 12 बजे के आसपास दर्ज कर लिया था लेकिन बुधवार को इसकी जानकारी होते ही ब्लाक प्रमुख पद के दोनों प्रत्याशी और समर्थकों में आक्रोश व्याप्त हो गया। बता दें कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव के मतगणना के दौरान अंत समय में संदिग्ध बीडीसी वोटरों के मतदान को लेकर दोनों प्रत्याशी के समर्थक आपस में भिड़ गए थे, मौके पर जमकर बवाल और हंगामा हुआ। जिसके बाद करीब आधा घंटे तक मतदान भी प्रभावित रहा था।
एसडीएम सर्वेश यादव और इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्र द्वारा उच्चाधिकारियों को हंगामे की सूचना दिए जाने के बाद एएसपी संजय यादव, एडीएम राम आसरे भी मौके पर पहुंचे थे। जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। अब पुलिस ने जब उत्पात मचाने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया तो ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी और समर्थक आक्रोशित हो गए।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…