बलिया। जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वेतन के नाम पर 2 शिक्षिकाओं को करोड़ों की राशि दे दी गई। हालांकि मामला उजागर होने के बाद विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के पटल सहायक को निलंबित कर दिया गया है। खेजुरी स्थित श्री अमर संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय में बिना विभागीय अनुमति के दो शिक्षिकाओं को वेतन देने के नाम पर करीब 3.30 करोड़ रुपये का गलत भुगतान कर लिया गया। मामले में प्राथमिक जांच में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के पटल सहायक श्याम नारायण शुक्ला को दोषी माना गया है।
और उन्हें निलंबित भी कर दिया गया है। संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ ने 14 अक्टूबर 2020 को पत्र लिखा था। कहा था कि पूर्व डीआइओएस की मांग के आधार पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के वित्त नियंत्रक ने 20 सितंबर 2020 को 1.98 करोड़ रुपये का भुगतान किया। वित्त एवं लेखाधिकारी की मांग पर 27 दिसंबर 2019 को 1.32 करोड़ रुपये आवंटित कर दिया गया था। दोनों धनराशि का भुगतान दो शिक्षिका किरण मिश्रा और भारती जायसवाल को किया गया है, इस तरह बड़े पैमाने पर धन का दुरुपयोग हुआ।
मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक के पत्र पर विशेष सचिव जयशंकर दुबे ने उच्चस्तरीय जांच का आदेश माध्यमिक शिक्षा के निदेशक को दिया। त्रिस्तरीय समिति का गठन हुआ। संयुक्त शिक्षा निदेशक को जांच समिति ने अवगत कराया कि धनराशि के दुरुपयोग में डीआइओएस कार्यालय के पटल सहायक श्यामनारायण शुक्ला की संलिप्तता पाई गई है। सहायक शिक्षा निदेशक नंदलाल सिंह और अपर शिक्षा निदेशक बेसिक डा. सरिता तिवारी प्रयागराज की संस्तुति पर डीआइओएस ने पटल सहायक को निलंबित कर दिया।
निलंबन अवधि में उन्हें प्रधान सहायक मंडलीय कार्यालय से संबद्ध किया गया है। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी को जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। जांच के घेरे में बलिया के तत्कालीन डीआइओएस और माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के वित्त नियंत्रक भी हैं। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर ब्रजेश मिश्र का कहना है कि निलंबन की कार्रवाई की गई है। आगे भी इस मामले में जांच की जा रही है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…