UP: 19 जिला जजों के तबादले, जानिए कौन हैं बलिया के नए जिला जज

उत्तरप्रदेश में इस बार जजों के तबादले किए गए हैं। कुल 19 जिला जज व दो अपर जिला जजों का स्थानांतरण हुआ। इसके पहले 8 अक्टूबर को हुए तबादले निरस्त कर दिए गए हैं और अब तबादले के नए आदेश जारी हुए हैं।

इन आदेशों के अनुसार अब बलिया के जिला न्यायाधीश पद पर विकार अहमद अंसारी को जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले अंसारी हमीरपुर के जिला जज रह चुके हैं।अहमद अंसारी उत्तरप्रदेश के बिजनौर जिले से हैं। 1964 में जन्मे अहमद अंसारी ने 1988 में अपनी LLB और 1991 में LLM की डिग्री हासिल की। इसके बाद से वह न्यायिक क्षेत्र में काम कर रहे हैं। इससे पहले वह इलाहाबाद, फतेहपुर, उन्नाव, लखनऊ, कानपुर, हमीरपुर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

वहीं तबादलों की सूची पर गौर करें तो लैंड एक्विजिशन रिहैबिलिटेशन ट्रिब्युनल गौतम बुद्ध नगर के चेयरमैन शिवशंकर प्रसाद चेयरमैन जिला व सत्र न्यायाधीश फर्रुखाबाद बनाया गया है। इसी प्रकार मयंक कुमार जैन को कानपुर, राम मनोहर नारायण मिश्र को लखनऊ और रजत सिंह जैन को मेरठ के जिला जज बनाया गया है। डॉ दिनेश चंद्र शुक्ल प्रयागराज में स्पेशल जज एमपी/एमएलए जज होंगे।

जिला जज मथुरा विवेक संगल को आगरा का जिला जज बनाया गया है। मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल बलरामपुर के चेयरमैन अनुपम गोयल को जिला जज हमीरपुर, जिला जज शामली कैराना डॉ अजय कुमार को जिला जज मुरादाबाद, कॉमर्शियल कोर्ट लखनऊ के पीठासीन अधिकारी रामेश्वर को जिला जज मऊ, हापुड़ के जिला जज राजीव भारती को जिला जज मथुरा, जिला जज फर्रुखाबाद चवन प्रकाश को मुजफ्फरनगर भेजा गया है। कॉमर्शियल कोर्ट बरेली के पीठासीन अधिकारी सुशील कुमार रस्तोगी को जिला व सत्र न्यायाधीश शाहजहांपुर, लैंड एक्वीजेशन ट्रिब्युनल बरेली के पीठासीन अधिकारी डॉ दीपक स्वरूप सक्सेना को गोंडा का जिला जज बनाया गया है।

कॉमर्शियल कोर्ट फैज़ाबाद के पीठासीन अधिकारी अशोक कुमार यादव को सोनभद्र का जिला जज बनाया गया है। कॉमर्शियल कोर्ट बस्ती के पीठासीन अधिकारी गिरीश कुमार को जिला जज शामली बन गया है। लैंड एक्विजिशन ट्रिब्युनल इलाहाबाद के पीठासीन अधिकारी बृजेंद्र मणि त्रिपाठी को हापुड़ का जिला जज बनाया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago