Categories: बलिया

देवरिया में तेज रफ्तार ट्रक ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन को रौंदा, बलिया का रहने वाला था मृतक

बलिया के रहने वाले पेट्रोल पंप के सेल्समैन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा देवरिया में हुआ, जहां दुकान से सामान खरीदकर वापस पेट्रोल पंप पर जा रहे सेल्समैन को ट्रक ने रौंद दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक बलिया के सदर कोतवाली क्षेत्र के हरपुर पुरानी बस्ती के रहने वाले जितेन्द्र मिश्र(33) पुत्र परमहंस मिश्र देवरिया सदर कोतवाली क्षेत्र के रघवापुर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का कार्य करता था। वह पिड़रा में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते थे। सोमवार की रात वह पेट्रोल पंप के सामने दुकान पर कुछ सामान खरीदने गए।

जब दुकान से लौटकर वापस पेट्रोल पंप पर आ रहे थे तो अचानक ही तेज रफ्तार ट्रक ने जितेंद्र को कुचल दिया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आनन फानन में कोतवाल अनुज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और सेल्समैन को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago