Categories: बलिया

‘बलिया समेत पूरे यूपी में चल रही बदलाव की आंधीः’ सपा नेता अनिल राय

बलिया में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ और विधानसभा के नेता अनिल राय लगातार एक्टिव बने हुए हैं। आज जनसंपर्क अभियान के तहत अनिल राय विशुनपुरा, बघौली और विशंभरपुर ग्राम सभा पहुंचे।

अनिल राय ने ग्रामों में पहुंच कर मिशन 2022 को लेकर जनसंपर्क किया। इस दौरान अनिल राय ने जनता से बातचीत करते हुए कहा कि गांवो के प्रत्येक दरवाजों पर संवाद के समय अपार स्नेह तथा बड़ों का आशीर्वाद, नौजवानों का समर्थन मिल रहा है। और यह बता रहा है कि बलिया नगर में तथा पूरे यूपी में बदलाव की आंधी चल दी है।

अनिल राय गांवों के गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले, खेत- खलिहानों, दुकानों और बाजारों तक जनसंपर्क कर रहे है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों से पता चल रहा है कि नगर विधानसभा के ये सब गांव, विकास से कोसो दूर है। आज भी यहां पर नाली, पानी, खड़ंजा की समस्या बरकरार है। अनिल राय जी ने मुखर होकर आरोप लगाया कि वर्तमान मंत्री विगत पांच सालों तक केवल अपना प्रचार प्रसार करने में व्यस्त रहे, विकास का एक छोटा सा भी काम इन्होंने अपने कार्यकाल में नहीं किया।

आने वाले विधान सभा चुनाव में जनता इन्हें खदेड़ने का काम करेगी तथा समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नेतृत्व में उपरोक्त गांवों की समस्याओं को दूर करने का काम किया जाएगा। इस दौरान जनसंपर्क मुख्य रूप से पप्पू यादव (प्रधान), मनीष पाण्डेय (प्रधान), लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष आशुतोष ओझा, संतोष राम (पूर्व प्रधान), लल्लन राम (बीडीसी), डॉक्टर हरिमोहन प्रसाद,वीरेंद्र नाथ तिवारी (पूर्व प्रधान), शिव जी गुप्ता (पूर्व बिडीसी), अमित तिवारी, शैलेंद्र यादव, अशोक खरवार (पूर्व प्रधान बघौली), सुदर्शन यादव (पूर्व बीडीसी), अशोक तिवारी, जगजीत वर्मा, गोपाल जी पाण्डेय, अक्षय तिवारी, छात्र नेता हरेंद्र यादव, शैलेश यादव, शक्ति सिंह, अक्षय वर्मा (पानी नेता), गौतम सिंह, अर्जुन चौबे, मृत्युंजय राय, अरुण राय, अभिषेक राय आदि सैकड़ो लोग मौजुद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago