बलिया में गरीब महिलाओं के लिए अनूठी पहल, महिला अध्ययन केंद्र की हुई शुरुआत

बलिया। उत्तर प्रदेश राज्यपाल व प्रमुख सचिव के निर्देशन में सोमवार 28 जून को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में कुलपति महोदया प्रोफेसर कल्पलता पांडेय के निर्देशन में महिला अध्ययन केंद्र की शुरुआत की गयी। जिससे गरीब महिलाओं के सपनों को उड़ान मिल सके। इसी क्रम में हनुमानगंज ब्लाक के बसंतपुर गांव में गरीब महिलाओं से सीधे संपर्क स्थापित कर सरकार की योजनाओं को अवगत कराया गया।

महिला अध्ययन केंद्र समन्वयक डॉ निवेदिता श्रीवास्तव , व टास्क फोर्स प्रभारी डॉ अपराजिता उपाध्याय ने भी महिलाओं से सीधे संपर्क स्थापित कर योजनाओं के विषय में बताया । तथा इस जागरूकता अभियान में उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया ॥ इस योजना में गरीब गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को शिक्षा , स्वाभिमान , स्वास्थ्य ,एवं आर्थिक स्वालंबन के दिशा में भरपूर सहयोग किया जा सके।

इसमें बलिया के समस्त विकास खंडों , ब्लॉकों में महिला प्रभारियों की नियुक्ति क्लिक किया गया निर्देशित किया गया कि वह निकटवर्ती ग्राम प्रधानों आंगनबाड़ीकार्यकत्रियों एवं सक्रिय महिलाओं की 5 सदस्यीय टीम बनाकर विश्वविद्यालय को 30 जून 2021 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं ।

जिससे कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा सके । इस अभियान में विश्विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने भी बढ़चढ़  कर हिस्सा  लिया, इनमें प्रीतम प्रजापति (समाज कार्य ) निशा वर्मा, शेफाली पाण्डेय (कामर्स) हरीश (राजनीति शास्त्र) शामिल रहे ।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago