बलिया जिला जेल के अधीक्षक का तबादला, यूपी मिश्रा बने नये जेल अधीक्षक

बलिया। यूपी में कारागार प्रशासन एवं सुधार के लिए रविवार को 10 जेल अधीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया है। इसमें बलिया जिला कारागार के अधीक्षक प्रशांत मौर्य का नाम भी शामिल हैं उन्हें जिला कारागार रामपुर के लिए भेजा  गया है। वहीं ललितपुर के जिला कारागार से यूपी मिश्रा को जिला कारागार अधीक्षक बलिया के पद पर भेजा गया है। बता दें कि प्रशांत मौर्य की जनपद में पहली तैनाती थी। इस दौरान उन्होंने तीन साल से भी ज्यादा का कार्यकाल बलिया में पूरा किया। उन्होंने स्वयं अपने तबादले के लिए आवेदन किया था।

इनके कार्यकाल में जिला कारागार में वर्ष 2019 में बैरकों में पानी लग गया था। इसे उन्होंने अपने सहयोगियों व जनपदीय पुलिस व प्रशासन के सहयोग से दूर करने का काम किया। वहीं नए जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा के सामने जेल की अन्य व्यवस्थाओं के साथ ही जेल के अंदर होने वाला जलभराव एक चुनौती होगी। जिसका अभी तक निदान नहीं हो पाया है। बता दें कि इससे पहले शनिवार को 12 जिलों के अधीक्षक का हुआ तबादला किया गया था जिनमें, रामधनी,

वरिष्ठ अधीक्षक- गोरखपुर से फतेहगढ़, राजेंद्र कुमार, अधीक्षक- गाजीपुर से कानपुर देहात, हरिओम शर्मा, अधीक्षक- मैनपुरी से गाजीपुर, अरुण प्रताप सिंह, अधीक्षक- कानपुर देहात से नोएडा, भीमसेन मुकुंद, अधीक्षक- नोएडा से मऊ, सीताराम शर्मा, अधीक्षक- उरई से मुजफ्फरनगर, अरुण कुमार सक्सेना, अधीक्षक- मुजफ्फरनगर से वाराणसी, प्रेमदास सलोनिया, अधीक्षक- रामपुर से आगरा, शशिकांत मिश्रा, अधीक्षक- आगरा से अयोध्या, बृजेश कुमार, अधीक्षक- अयोध्या से मथुरा, ओम प्रकाश कटियार, अधीक्षक- बुलंदशहर से गोरखपुर, अविनाश गौतम, अधीक्षक- मऊ से रायबरेली भेजा गया था।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago