Categories: बैरिया

Ballia- जिला पंचायत सदस्य के घर अचानक पैमाइश करने पहुंची टीम, सपा ने भाजपा पर लगाया आरोप

बलिया। बलिया में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में हलचल मची हुई है।कथित तौर ये ये आरोप लग रहे हैं सता के दबाव में कई पंचायत सदस्य को परेशान किया जा रहा है। ऐसा मामला  बैरिया से आया जहाँ आरोप है कि एसडीएम बैरिया के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस टीम सोमवार को अचानक वार्ड दो से सपा के जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार यादव के दलन छपरा स्थित कटरा और घर की पैमाइश के लिए पहुंच गई। सपाइयों ने आरोप लगाया कि जिपं अध्यक्ष पद के भाजपा उम्मीदवार को वोट देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

वहीं, एसडीएम का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले में कार्रवाई की गई है।जिला पंचायत के वार्ड नंबर दो के सदस्य एवं सपा नेता विनोद कुमार यादव के कटरा और घर की पैमाइश के लिए अचानक सोमवार को एसडीएम प्र शांत कुमार नायक, क्षेत्राधिकारी आरके तिवारी के नेतृत्व में राजस्व और चकबंदी की टीम आ धमकी। इससे परिजन सकते में आ गए। तुरंत इसकी सूचना सपा के वरिष्ठ नेताओं पूर्व मंत्री नारद राय, अंबिका चौधरी, पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव,पूर्व विधायक सुभाष यादव,वरिष्ट सपा नेता सनातन पाण्डेय, वरिष्ठ सपा नेता सूर्यभान सिंह को दी गई।

हालांकि उन लोगों के पहुंचते-पहुंचते पैमाइश पूरी हो गई थी। रास्ते में लौटते हुए अधिकारियों को रोककर दोकटी बाजार मे सपा नेताओं ने बात की। आरोप लगाया कि प्रशासन के सहारे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा उम्मीदवार को वोट देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। सपा नेताओं ने एसडीएम से सवाल करते हुए कहा कि बगैर नोटिस दिये आनन फानन मे

पैमाइस का क्या मतलब है ? मतदान संपन्न होने तक कोई कार्रवाई न हो। एसडीएम ने सपा नेताओं को आश्वस्त किया कि चुनाव बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। उपजिलाधिकारी प्रशांत कुमार नायक ने बताया गांव के ही कुछ लोगों की शिकायत पर राजस्व और चकबंदी टीम पैमाइश करने गई थी। पैमाइश की गई। रिपोर्ट अभी हमारे सामने नहीं आई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। सपा नेताओं के आरोपों के बाबत एसडीएम ने कहा कि नहीं ऐसा कुछ नहीं है। पैमाइश नियमानुसार तरीके से हो रही थी। सपा नेताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न होने तक कार्रवाई रोकने आग्रह किया। इसके लिए मौका दिया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago