बलियाः कोरोना ने दुनियाभर में तबाही मचाई। महामारी की दूसरी लहर और घातक साबित हो रही है। दूसरी लहर में कई परिवार उजड़ गए। लाखों लोगों ने अपनी जान गंवाई। कोरोना का खौफ इतना था कि लोग मृतजनों की अस्थियां तक विसर्जित नहीं कर पाए।
अभी श्राद्ध पक्ष चल रहा है। ऐसे में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान के सचिव भानु प्रकाश सिंह बबलू के खास पहल की गई। उनके द्वारा 6 अक्टूबर दिन बुधवार श्राद्ध की अमावस्या तिथि को 11 बजे दिन में पुर गांव में स्थित महावीर अखाड़ा पर दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु पाठ एवं सामूहिक हवन का आयोजन किया गया है।
सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार वर्ष के अश्विन मास में पंद्रह दिनों तक लगने वाले पितृ पक्ष में दिवंगत आत्माओं के मोक्ष के लिए अगर श्राद्ध कर्म किये जायें तो दिवंगत आत्माएं मोक्ष को प्राप्त हो जाती हैं। ऐसे में भानु प्रकाश सिंह ने यह खास पहल करते इस शुभ कार्य की शुरुआत की। भानु प्रकाश सिंह बबलू ने लोगो से अपील किया है कि कोरोना के कारण दिवंगत हुए लोगो के आत्मा की शांति हेतु आयोजित पाठ एवं सामुहिक हवन में भाग लें।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…