Categories: बलिया

बहुत कठिन है डगर पनघट की, इस झंझट से कब मिलेगी बलिया को मुक्ति?

बलिया में आए दिन टूटे सड़कों और बारिश के बाद हो रहे जलजमाव को लेकर हंगामा हो रहा है। मंगलवार की सुबह दस बजे जन अधिकार मंच के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने बलिया शहर के मालगोदाम चौराहे पर बवाल काटा। लोगों ने टूटी सड़को और जलजमाव को लेकर मालगोदाम चौराहे पर प्रदर्शन किया। जन अधिकार ने मांग की है कि जल्द से जल्द शहर के सभी सड़क ठीक किए जाएं। सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए ताकि जलजमाव की समस्या से राहत मिले। प्रदर्शन स्थल पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर और आश्वासन देकर घर भेजा।

मालगोदाम चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे लोगों की शिकायत थी कि एनएच का बुरा हाल हुआ है। आवाजाही के दौरान हर वक्त दुर्घटना की खतरा होती है। लम्बे समय से एनएच के मरम्मत की चर्चा चल रही है। लेकिन अब तक यह समस्या दूर नहीं हो सकी है। न इसके अलावा काजीपुरा में सड़क बुरी तरह टूट चुकी है। बारिश की वजह से ये टूटी सड़कें और भी खतरनाक साबित हो रहे हैं। सड़क के गड्ढों में बारिश का पानी जम जा रहा है। जिससे इनसे गुजरना अपने लिए किसी दुर्घटना को निमंत्रण देने जैसा है।

बलिया में हो रहे जन अधिकार मंच के इस प्रदर्शन को शांत कराने जिला प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचे थे। जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के खस्ताहाल को जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा। एनएच पर बने गड्ढों की मरम्मत के लिए एनएचआई से सामान लाया जा रहा है। सारे जरूरी सामान पहुंच जाने के बाद काम शुरू हो जाएगा। साथ ही काजीपुरा में टूटी सड़क ठीक कराने के लिए भी ईंट के टूकड़े और रोलर की व्यवस्था कर ली गई है।

प्रदर्शनकारियों की मांग पर शहर के रामलीला मैदान में भरे बारिश के पानी को निकालने के लिए तुरंत ही मोटर की व्यवस्था की गई। बता दें कि नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, ईओ डीके विश्वकर्मा व शहर कोतवाल बाल मुकुंद मिश्रा ने आश्वासन दिया कि जलजमाव से मुक्ति के लिए अभियान की शुरुआत आज से ही की जाएगी। इस प्रदर्शन के दौरान अतुल सिंह, सुनील परख, प्रदीप रस्तोगी, अभिषेक गुप्ता, विक्रांत सिंह, अजय सिंह, राधा रमण अग्रवाल, राहुल राय, मिंटू खान, ददन यादव, गुड्डू सर्राफ, सर्वदमन जायसवाल, गणेश व अन्य कई लोग भी मौजूद रहे।

Akash Kumar

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago